Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

उत्तरकाशी को पर्यटन, स्मार्ट सिटी,आध्यात्म धाम के रूप में विकसित करने का लिया संकल्प

Rahul negi…. उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तरकाशी को स्मार्ट सिटी, पर्यटन, आध्यात्मिक धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प भाजपा ने लिया है। उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट और सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील की। कहा विकास के लिए उत्तरकाशी में ट्रीपल इंजन की सरकार जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि उत्तराखंड में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे तीर्थों का संरक्षण, केदारनाथ और बद्रीनाथ मास्टर प्लान, शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने और बस अड्डे के विस्तारीकरण जैसी परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 189 करोड़ रुपए की लागत से तिलोथ पावर हाउस आधुनिकीकरण विद्युत उत्पादन की योजना को शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता और भू-कानून लागू करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने दंगाइयों और नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिससे कांग्रेस परेशान है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन योजना और गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं का उल्लेख कर भाजपा की जनहितैषी नीतियों को उजागर किया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी है और उत्तरकाशी को आदर्श क्षेत्र बनाने का संकल्प व्यक्त किया। 23 जनवरी को भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही उत्तरकाशी के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *