Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

पुलिस ने दिखाई सख्ती, भांजे को बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार

Rahul negi…रुपयों के लालच में एक आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो साल के भांजे को दो लाख रुपये में बेच दिया। जांच के बाद पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपह्रत बच्चे को बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 2 जनवरी को रीना निवासी कस्बा झालू बिजनौर वर्तमान निवासी यमुना कॉलोनी ने शिकायत दी कि उनके दो पुत्रों आकाश उम्र 5 वर्ष व विकास उम्र 2 वर्ष का कोई अपहरण करके ले गया है।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि राकेश नाम के व्यक्ति का रीना के घर पर आना-जाना था। घटना के बाद से वहां फरार चल रहा है। पुलिस ने जब महिला रीना के स्वजनों से पूछताछ की तो पता चला कि रीना मानसिक रूप से कमजोर है, और उसे राकेश व एक अन्य महिला अपने साथ यमुना कॉलोनी से ले गए थे। राकेश ने रीना को बिजनौर में उसके गांव छोड़ दिया और खुद फरार हो गया।जांच के बाद पुलिस ने आरोपित राकेश निवासी ग्राम मोहल्ला जाटान जिला बिजनौर वर्तमान निवासी सहस्त्रधारा रोड, तानिया निवासी गोहरपुर सुल्तानपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी सहस्त्रधारा रोड, प्रियंका निवासी कोडीपुर धामपुर बिजनौर और सेंटी निवासी कोडीपुर धामपुर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपित राकेश ने बताया कि वह वर्ष 2004 से देहरादून में साफ-सफाई का कार्य कर रहा है तथा राहुल भी उसके साथ-साथ सफाई का काम करता है। दिसंबर 2024 में राहुल की पुत्री तानिया ने उसे बताया कि धामपुर में प्रियंका नाम की एक महिला उसके साथ काम करती है तथा उसकी जान पहचान के एक व्यक्ति को एक बच्चे की जरूरत है। जिसके एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिल सकता है। राकेश ने अपने मामा की लड़की रीना जोकि मानसिक रूप से कमजोर है के 2 साल के बच्चे को बेचने की योजना बनाई तथा 16 दिसंबर 2024 को रीना को बहला फुसलाकर उसके दो बच्चों के साथ अपने साथ ले गया ।
आरोपित राहुल व तानिया के साथ मिलकर उसने 2 साल के बच्चे को धामपुर में प्रियंका व सेंटी को दो लाख रुपये में बेच दिया और यह रकम आपस में बांट दी। उसके बाद राकेश ने रीना को 30 जनवरी 2024 को उसके घर झालू बिजनौर के पास छोड़ दिया। रीना ने पुलिस में शिकायत की तो पकड़े जाने के डर से वह रीना के बड़े बेटे आकाश को यमुना कॉलोनी में उसके घर के पास छोड़ गया और पुलिस से बचने के लिए अमरोहा में राहुल की बुआ के घर जाकर छुप गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *