Headlines

मजिस्ट्रेट के बेटे को पुलिस पर रौब जमाना पड़ा भारी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Neetu butola …. उत्तराखंड पुलिस को हल्के में लेना और मजिस्ट्रेट पिता की गाड़ी लेकर मुनिकीरेती में घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। जाम से निजात दिलाने के दौरान जब मजिस्ट्रेट लिखा वाहन को पुलिस रोकने लगी, तो उसमें बैठा युवक पुलिस पर रौब जमाने लगा। पुलिस ने मौके पर वाहन को सीज कर दिया।

मामला, मंगलवार का है , जब मुनिकीरेती क्षेत्र में जाम के दौरान मजिस्ट्रेट लिखा एक वाहन जाम से निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब वाहन को रोकने की कोशिश की तो वाहन में  सवार युवक ने पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की। पुलिस ने शख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह वाहन उसके मजिस्ट्रेट पिता का है। वाहन में मजिस्ट्रेट स्वयं सवार नहीं थे, बल्कि युवक के साथ उसके दोस्त घूमने के लिए निकले थे। थाना प्रभारी  मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि वाहन चालक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश अपने पिता के वाहन को लेकर दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। वाहन को सीज कर दिया गया है। इससे पूर्व भी मुनिकीरेती पुलिस किसी तरह के अन्य मामलों में एक विधायक तथा एक सांसद के वाहन को भी सीज कर चुकी है।

ये भी पढ़ें:   निंबस ने जीता वूमेंस टी-20 का खिताब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *