मेडिकल छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ruchi negi….. पटेलनगर स्थित एक मेडिकल कालेज के स्नातकोत्तर के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की छात्र ने इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी की है। देर रात पटेलनगर कोतवाली पुलिस को छात्र के मौत के संबंध में सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार के अनुसार मेडिकल कालेज से स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (बाल रोग) के छात्र 27 वर्षीय डा देवेश गर्ग को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। हरियाणा का रहने वाला छात्र कालेज में पीजी होस्टल में रह रहा था। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया । उन्होंने बताया अस्पताल की ओर से उन्हें रात करीब साढ़े 11 बजे छात्र की मृत्यु की सूचना दी गई। शनिवार को छात्र का पोस्टमार्टम होगा, जिससे मृत्यु के असली कारणों का पता चल पाएगा।
सूत्रों की माने तो छात्र ने होस्टल में कोई इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी हालत काफी खराब हो गई। होस्टल के आसपास रहने वाले अन्य छात्रों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र ने इंजेक्शन क्यों लगाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। शनिवार को मृतक के स्वजन देहरादून पहुंचेंगे इसके बाद स्थिति साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Bazaar Events Shortcodes & Block Pro For The Events Calendar Evenz – Conference and Event WordPress Theme Ever Fondly – Wedding WordPress Theme Ever Organize – Personal Assistant Elementor Template Kit Everest Forms Geolocation Everest Forms Google Sheets Everest Forms Multi Part Everest Forms PayPal Standard Everest Forms PDF Submission Everest Forms Post Submissions