Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

39 समितियों में दोबारा होंगे चुनाव, निर्वरोध चुनी समितियों को भी किया भंग

Ruchi negi… जिला सहकारी समिति के प्रबंधन समितियों के चुनाव सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने निरस्त कर दिए। प्राधिकरण ने अग्रिम आदेश तक चुनाव पर रोके लगा दी है। अब दोबारा से 39 समितियों में चुनाव कराए जाएंगे। जबकि 21 समितियों में निर्विरोध निदेशक चुने गए थे। 18 समितियों में 18 मार्च को चुनाव होने थे।…

Read Full News

22 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जानत

Nainital ….. हाई कोर्ट ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा बवाल व हिंसा मामले के 22 और आरोपितों की जमानत मंजूर कर ली है। इससे पहले कोर्ट 50 से अधिक आरोपितों की जमानत मंजूर कर चुकी है। पिछले दिनों कोर्ट ने आरोपितों के मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया।…

Read Full News

जुड़वा बेटियों को मां ने उतारा मौत के घाट,गिरफ्तार

Ruchi negi..ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की दो जुड़वा बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है। पड़ताल में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां उनकी देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसलिए परेशान होकर दोनों…

Read Full News

महिला को आंगन से उठा ले गया बाघ

Ruchi negi…विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत ग्राम जमुण में बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद कालागढ़ टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे ग्राम जमूण निवासी अजय भदूला ने बताया कि गांव के ही राजू भदूला की पत्नी…

Read Full News

केंद्र के पैनल में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का नाम शामिल

Ruchi negi…..उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सचिव पद के पैनल में शामिल कर लिया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की अपाइंटमेंट कमेटी आफ कैबिनेट ने गुरुवार को केंद्र में सचिव पद के पात्र वर्ष 1992 से वर्ष 1994 के 37 आइएएस अधिकारियों की सूची जारी…

Read Full News

कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसेगा बाल आयोग

Ruchi negi…..सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन न करने वाले कोचिंग सेंटरों पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिकंजा कसना शरू कर दिया है। बाल आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना ने जिलाधिकारी सविन बंसल को पत्र लिखा है। आयोग की ओर से पूर्व में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया था। जिसमें तमाम…

Read Full News

प्रधानमंत्री मोदी ने शीतकालीन गद्दी की पूजा-अर्चना

Ruchi negi….. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा – अर्चना कर देशवासियों के लिए सुख – समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने विधि – विधान से मां गंगा की पूजा कर भोग चढ़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से…

Read Full News

मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Ruchi negi..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया और भर्ती के लिए आए युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भर्ती में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने…

Read Full News