दुखद : मासूम बेटी को इतना पीटा उसकी मौत हो गयी

देहरादून: छुट्टी पर घर आए फौजी ने अपनी बेटी को इतनी बेरहमी से पीट दिया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यही नही आरोपित ने अपनी पत्नी का भी गला दबाने की कोशिश की। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल फरार चल रहा है।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार के अनुसार बंजारावाला राजेश्वरी कालोनी निवासी नीरा ने तहरीर दी कि वह किराए के कमरे में अपने दो की बेटी के साथ रहती है। उसका पति आनंद सिंह फौज में है । जब भी छुट्टी पर घर आता था तो शराब के नशे में बच्ची के साथ मारपीट करता था। जब वह विरोध करती तो आरोपित उसे भी धमकाता था। 22 दिसंबर 2023 को आनंद सिंह छुट्टी पर आया और पहले की तरह ही अपनी बेटी को मारने पीटने लगा। 10 जनवरी की रात आरोपित ने काफी शराब पी और बच्ची को पीटने लगा, जिसके कारण बेटी की हालत काफी गंभीर हो गई।

महिला ने बताया कि गंभीर हालत में वह अपनी बेटी को निजी अस्पताल लेकर गई। लेकिन चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण वह बच्ची को मिलिट्री अस्पताल गढ़ी कैंट लेकर गई। यहां भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्ची को नाजुक स्थिति में मैक्स अस्पताल लेकर गए। 13 जनवरी की रात को बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद 15 जनवरी को आनंद सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भाग गई। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर कमल कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फरार है, ऐसे में उसकी यूनिट को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Bazaar Devicer – Electronics, Mobile & Tech Store WordPress Theme Devita – Multipurpose Theme for WooCommerce DevKit – Flutter UI Kit Devon – Model Agency Directory WordPress Theme Dewok – Digital Agency Template Kit Dexfly Drone & Aerial Photography Elementor Template Kit Dexfolio – Creative Portfolio & Agency WordPress Theme Dexico – Apartment Rent Elementor Template Kit Dexnie – Personal Portfolio Elementor Template Kit Deyliv – Food Delivery App Elementor Template Kit