रेंटल बाइकर्स संचालकों की घोर लापरवाही पर आरटीओ की कार्रवाई

Dehradun…. शहर में पर्यटकों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे रेंटल बाइकर्स संचालकों पर परिवहन विभाग का हंटर चला। आरटीओ प्रवर्तन डा. अनीता चमोला के नेतृत्व में अभियान चला। संचालकों पर टीम ने मोटरयान एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की।
शुक्रवार को शहर में अवैध तरीके से रेंटल बाइकर्स संचालकों के खिलाफ अभियान चला। आरटीओ प्रवर्तन चमोला ने परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत एवं अनुराधा पंत के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम में परिवहन दरोगा शशिकांत तेंगवाल, आनंद रतूड़ी, अरविंद शामिल थे। कार्रवाई की चपेट में फर्स्ट गियर बाइक रेंटल, गोकुल बाइक रेंट, ड्रीम राइड बाइक रेंट, बाइक रेंटल क्लब, आन टाइम बाइक रेंट समेत विभिन्न बाइक रेंट प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। टीम ने लाइसेंस की आड़ में विभिन्न जगहों पर बाइक को पार्क करने, बिना लाइसेंस के बाइकों का संचालन, निजी वाहनों का किराए पर संचालन, एक लाइसेंस की आड़ में विभिन्न प्रतिष्ठानों का संचालन, किराए पर दिए वाहनों का लेखाजोखा गायब, प्रतिष्ठानों में स्वागत कक्ष, पार्किंग, शौचालय की सुविधाएं न होना, लाइसेंस को चस्पा न करना, शिकायत पेटी न होना पाया गया। हालांकि घोर लापरवाही की आड़ में टीम ने कड़ी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Bazaar Modern Video Reel WooCommerce Product AddOn Modernize – Flexibility of WordPress Modesto – Photography Portfolio WordPress Theme Modesy – Marketplace & Classified Ads Script MODEZ – Responsive Prestashop Theme MODO – Crypto Currency Elementor Template Kit Modora - Interior Design & Architecture Service Elementor Pro Template Kit Modula Pro - Best WordPress Image Gallery Moge – Motorcycle Repair & Service Elementor Template Kit Mojado – Mobile Friendly Hotel WordPress Theme