मंडी परिसर में मनाया उत्साह के साथ हरेला पर्व

Ruchi negi ….निरंजनपुर मंडी परिसर में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारी, पीआरडी जवानों ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

दरअसल, निरंजनपुर मंडी परिसर में हरेला पर्व पर अधिकारी, कर्मचारी, पीआरडी जवानों ने हरेला पर्व पर सुंदर दून, स्वछ दून, पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने आम, लीची के फलदार पौधे लगाए। जबकि परिसर के आसपास छायादार पौधे लगाए। उन्होंने सभी को पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ की शपथ दिलाई। सभी ने आमजन को जागरुक करने और घर-घर में पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडी निरीक्षक अजय डबराल, दिनेश डोभाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा, बबीता धीमान, हरीश कोहली, प्रवेश, विकास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Bazaar ElmaStudio Nori WordPress Theme ElmaStudio Oita WordPress Theme ElmaStudio Onigiri WordPress Theme ElmaStudio Piha WordPress Theme ElmaStudio Pohutukawa WordPress Theme ElmaStudio Ponsonby WordPress Theme ElmaStudio Pukeko WordPress Theme ElmaStudio Renkon WordPress Theme ElmaStudio Suidobashi WordPress Theme ElmaStudio Tatami WordPress Theme