त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की तिथि घोषित

Dehradun…त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथि घोषित कर दी है। देहरादून जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत के पदों पर 20 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। जबकि 22 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले में निर्वाचन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू की जाएगी।

मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गाइड लाइन जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया पंचायत के रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 13 एवं 14 नवंबर को निर्वाचन पत्रों को जमा करने, 15 तारीख को नामांक पत्रों की जांच, 16 को शाम तीन बजे तक नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह् आवंटन किया जाएगा। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 804 पदों पर उप चुनाव होने हैं। जिसमें से विकासखंड चकराता में 266, कालसी में 234, विकासनगर में 74, सहसपुर में 53, रायपुर में 135 एवं डोईवाला में 42 पद शामिल हैं। बताया आदर्श आचार संहिता के अनुसार ही निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Bazaar WP All Import Pro WooCommerce Addon Softa - SaaS, Software & WebApp WordPress Softa – SaaS, Software & WebApp WordPress Theme Softconic – Software and IT Solutions WordPress Theme SoftEase – Multipurpose Software / SaaS Product WordPress Theme Softec – Software & Technology WordPress Theme + RTL Softek – Software IT Solutions Elementor Template Kit SoftLab - Technology & Software SaaS Elementor Pro Template Kit Softo IT Solutions & Business Elementor Template Kit SoftUp – Saas & Startup Elementor Template Kit