Uttarakhand…. सोमेश्वर विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक विवादित बयान से घिर गए हैं। सामने आने के बाद हलचल मच गई है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बिहार की लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
साहू यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि “बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं, कुंवारों के लिए बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे।” बताया जा रहा है कि यह वीडियो अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्याहीदेवी मंडल में आयोजित एक कार्यक्रम का है। जहां 23 दिसंबर को साहू ने शिरकत की थी। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग वीडियो को साझा करते हुए साहू की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं और इसे महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध बता रहे हैं। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है।
कैबनेट मंत्री रेखा आर्य के पति विवादित बयान पर घिरे
