Headlines

नियम कानून तोड़ने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई Dehradun….सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान में वाहन चालकों की मनमानी पर जमकर कार्रवाई हुई। 21 से 23 अगस्त तक चले अभियान में देहरादून संभाग में 2209 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 157 वाहन बंद किए गए। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों से लेकर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रवर्तन टीमों ने शिकंजा कसा। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में 40 टीमों ने अभियान चलाया। कार्रवाई में सबसे अधिक ओवरस्पीडिंग के 347 मामले पकड़े गए। इसके अलावा 239 बिना हेलमेट, 194 ओवरलोडिंग और 183 सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने के मामले सामने आए। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालकर ले जाने के 112 मामलों में भी चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालक भी कार्रवाई की जद में आए। हरिद्वार में सबसे ज्यादा चालान, रुड़की में सर्वाधिक वाहन बंद हरिद्वार में 531 चालान और 36 वाहन बंद किए गए। रुड़की में 492 चालान के साथ 41 वाहन बंद किए गए। ऋषिकेश में 442 चालान और 15 वाहन, देहरादून में 418 चालान और 38 वाहन बंद किए गए। टिहरी में 116 चालान व चार वाहन तथा उत्तरकाशी में 47 चालान व सात वाहन बंद किए गए। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने संभाला मोर्चा देहरादून में एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पंत, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रुड़की में कृष्ण चंद्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा और उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई। आरटीओ डॉ. अनीता चमोला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे गलत पार्किंग, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन केवल सुरक्षित व निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की गई है।

आदि कैलाश इलाके में अल्ट्रा मैराथन का सफल आयोजन

Pithoragarh….आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन सफल रहा |दौड़ बच्चों से लेकर 65 वर्ष तक के धावक रहे | स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों के रहने और भोजन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने इस आयोजन को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि आयोजन में स्थानीय गांवों के लोगों का व्यापक सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री के निर्देशन में शीतकालीन रोमांचक पर्यटन की शुरुआत की गई है।
वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र में साहसिक खेलों के आयोजन से उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा मिलने की संभावना जताई गई। साथ ही दुर्गम इलाकों में होम स्टे नीति को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि यह अल्ट्रा मैराथन आदि कैलाश क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को देश-विदेश में नई पहचान दिलाएगी।
प्रतिभागी धावकों ने इस अनुभव को यादगार बताया और बेहतर प्रबंधन के लिए आईटीबीपी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *